महाराष्ट्र सरकार ने वंतारा से तेंदुओं को रखने का अनुरोध किया था, 25 को पहले भेजा जा चुका है: मंत्री

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 24-03-2026
Maharashtra government had requested Vantara to keep leopards, 25 have already been sent: Minister
Maharashtra government had requested Vantara to keep leopards, 25 have already been sent: Minister

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 महाराष्ट्र के वन मंत्री गणेश नाइक ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार ने ही 'रिलायंस फाउंडेशन' से अपने वंतारा स्थित सुविधा में तेंदुओं को रखने का अनुरोध किया था और उन्होंने यह भी बताया कि 25 तेंदुओं को पहले ही वहां भेजा जा चुका है।
 
महाराष्ट्र में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के संशोधन के संबंध में विधान परिषद में नाइक ने कहा कि तेंदुओं की आबादी 10 वर्षों में चार गुना बढ़ गई है।
 
उन्होंने बताया कि सात-आठ साल पहले राज्य में 101 बाघ थे, जबकि अब इनकी संख्या 444 हो गई है।
 
यह विधेयक पिछले सप्ताह विधानसभा द्वारा पारित किया गया था और सोमवार को विधान परिषद द्वारा स्वीकृत कर दिया गया।
 
नाइक ने कहा, "पच्चीस तेंदुओं को वंतारा भेजा गया है। हमने (तेंदुओं को लेने की) मांग की थी क्योंकि पुणे जिले में 150 तेंदुए फंसे हुए थे।"
 
राज्य सरकार ने वंतारा में 50 तेंदुओं को स्थानांतरित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।