पूर्वी तुर्किये में 5.6 तीव्रता का भूकंप, स्कूल खाली कराए गए

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-05-2026
5.6 magnitude earthquake hits eastern Turkey, schools evacuated
5.6 magnitude earthquake hits eastern Turkey, schools evacuated

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
तुर्किये के पूर्वी हिस्से में बुधवार को 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। आपातकालीन सेवाओं ने यह जानकारी दी।

आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन प्रेसीडेंसी ने बताया कि मलात्या प्रांत के बत्तालगाजी जिले में सुबह नौ बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जमीन से सात किलोमीटर की गहरायी में स्थित था।
 
हालांकि तत्काल किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं मिली, लेकिन टीवी फुटेज में स्कूलों को खाली कराते और लोगों को घबराकर घरों से बाहर निकलते देखा गया।
 
तुर्किये भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है।
 
वर्ष 2023 में 7.8 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप में तुर्किये में 53 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और दक्षिणी तथा दक्षिण-पूर्वी 11 प्रांतों में लाखों इमारतें नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गई थीं।