चित होकर लेटना ‘सदर्न राइट व्हेल’ की किसी बीमारी का संकेत नहीं, वे बस आराम कर रही होती हैं

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-07-2026
Lying on its back is not a sign of any illness in Southern Right Whales; they are simply resting.
Lying on its back is not a sign of any illness in Southern Right Whales; they are simply resting.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 अगर आप साल के इस समय ऑस्ट्रेलिया के किसी भी दक्षिणी तट पर खड़े हों, तो हो सकता है कि आपको छिछले पानी में तैरती हुई ‘सदर्न राइट व्हेल’ (यूबेलेना ऑस्ट्रैलिस) देखने को मिल जाए।

समुद्र के ये विशालकाय जीव प्रजनन करने, बच्चे को जन्म देने और आराम करने के लिए दक्षिणी महासागर और अंटार्कटिका से यहां आते हैं। अगर आप सच में खुश किस्मत हों, तो हो सकता है कि आप उनमें से किसी एक को चित (उल्टा) होकर आराम करते हुए भी देख लें।
 
पहली नज़र में, यह हैरान कर देने वाला व्यवहार—जो अन्य बड़ी व्हेल मछलियों में नहीं देखा गया है—आपको यह सोचने पर मजबूर कर सकता है कि यह जीव बीमार या घायल है। लेकिन 'मैमेलियन बायोलॉजी' पत्रिका में प्रकाशित हमारा नया शोध पत्र इसके बिल्कुल विपरीत संकेत देता है।
 
वास्तव में , यह एक स्वस्थ मां का संकेत हो सकता है, जो अपनी जिदगी के सबसे ज्यादा ऊर्जा की मांग वाले दौर में अपनी ऊर्जा के भंडार को सावधानी से संभाल रही है।
 
संतुलित करने की कोशिश
 
सदर्न राइट व्हेल छह हजार किलोमीटर से भी ज़्यादा लंबी दूरी तय करती हैं। यह दूरी पर्थ से सिडनी और वापस आने की दूरी के बराबर है।
 
अगर यह दूरी आपको मुश्किल भरी नहीं लगती, तो जान लें कि ऑस्ट्रेलिया में बच्चे को जन्म देने वाली जगहों पर ‘सदर्न राइट व्हेल' कुछ भी खाती-पीती नहीं हैं। इन व्हेल को ‘कैपिटल ब्रीडर’ कहा जाता है; इसका मतलब है कि वे साल के आधे समय तक अपनी भोजन वाली जगहों पर जमकर खाती-पीती हैं और फिर बच्चे को जन्म देने वाली जगहों पर चली जाती हैं, जहां वे अपने शरीर की चर्बी में जमा ऊर्जा पर ही निर्भर रहती हैं।
 
बच्चे जन्म देने वाली मादा व्हेल को दूसरी सामान्य व्हेल की तुलना में सबसे ज़्यादा ऊर्जा की जरूरत होती है। इसलिए, उन्हें एक मुश्किल संतुलन बनाना पड़ता है। उन्हें इतनी ऊर्जा बचानी होती है कि वे वापस भोजन वाली जगहों पर जा सकें, और साथ ही अपने भूखे, बढ़ते हुए बच्चे को पिलाने के लिए काफी दूध भी बनाना होता है।