एलपीजी मतलब 'लापता गैस': अखिलेश यादव

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 26-03-2026
LPG means 'missing gas': Akhilesh Yadav
LPG means 'missing gas': Akhilesh Yadav

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एलपीजी को “लापता गैस” बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा ने लाइन के अलावा जनता को कुछ नहीं दिया।
 
उत्तर प्रदेश में गैस एजेंसियों के सामने लगी लंबी कतारों को लेकर यादव ने भाजपा पर तंज कसा है।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों को कतारों में लगाने के अलावा कुछ नहीं किया और अब लोग पेट्रोल के लिए भी कतारों में लगे हुए हैं।
 
यादव बृहस्पतिवार को सपा मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने एलपीजी संकट को लेकर कोई तैयारी नहीं की और अब 14 किलोग्राम वाले सिलेंडर में 10 किलोग्राम गैस मिल रही है।
 
यादव ने कहा, “उत्तर प्रदेश में में एलपीजी का मतलब लापता गैस है। गैस न मिलने से लोगों को खाना बनाने के लिए चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है।”
 
उन्होंने कहा, ''एक कचौरी एक समोसा अब गैस पर न रहा भरोसा।''