A student in Madhya Pradesh attempted suicide, alleging that no action had been taken against her professor.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में 21 वर्षीय एक कॉलेज छात्रा ने उसके साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी प्रोफेसर के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं किये जाने का दावा करते हुए कथित रूप से अपनी कलाई काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उसने बताया कि बुधवार रात इस छात्रा ने अपनी कलाई काट ली जिसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार यह छात्रा यहां एक सरकारी महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है।
अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पूजा शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि छात्रा का बयान दर्ज कर लिया गया है और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भावुक छात्रा ने आरोप लगाया कि 10 मार्च को कॉलेज परिसर में एक प्रोफेसर ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी।
उसने कहा कि उसने इस संबंध में प्राचार्य से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।