Delhi Chief Minister distributed bicycles to girl students to facilitate their commuting to school.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को छात्राओं को साइकिल वितरित करते हुए कहा कि इस पहल का उद्देश्य यह है कि उन्हें स्कूल आने-जाने में आसानी हो।
अपने विधानसभा क्षेत्र शालीमार बाग में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, गुप्ता ने छात्राओं को साइकिल सौंपते हुए उनसे बातचीत की।
उन्होंने पत्रकारों से कहा, "हमने देखा है कि कभी-कभी लड़कियों को घर से स्कूल जाने में दिक्कतें आती हैं। अब साइकिल की मदद से लड़कियां बिना किसी परेशानी के अपने घर और स्कूल आ जा सकेंगी।"
गुप्ता ने कहा कि इस पहल से बालिकाओं की शिक्षा में आने वाली बाधाओं को दूर करने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर कहा कि मां के रूप में इन कन्याओं का पूजन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि यह स्मरण है कि जहां बेटियों का सम्मान होता है, वहीं सच्ची समृद्धि का वास होता है।