आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
लोकसभा ने मंगलवार को पूर्व सदस्य सुरुप सिंह हिरिया नाइक को श्रद्धांजलि दी जिनका गत दिसंबर में निधन हो गया था।
सदन की बैठक शुरू होने पर अध्यक्ष ओम बिरला ने सभा को महाराष्ट्र के नंदुरबार संसदीय क्षेत्र से छठी और सातवीं लोकसभा के सदस्य रहे हिरिया नाइक के निधन की सूचना दी।
उनका निधन गत 24 दिसंबर को 87 साल की आयु में हो गया था। वह आठ बार महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य रहे और राज्य सरकार में मंत्री भी रहे।
सदस्यों ने कुछ पल मौन रखकर दिवंगत हिरिया नाइक को श्रद्धांजलि दी।