आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में गतिरोध के बीच मंगलवार को संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू और कांग्रेस नेताओं गौरव गोगोई तथा केसी वेणुगोपाल के साथ बैठक की।
पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे की एक अप्रकाशित किताब का सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा उल्लेख किये जाने के मुद्दे पर गतिरोध की स्थिति पैदा हो गई।
संसदीय सूत्रों ने कहा कि सदन में सुचारू तरीके से कामकाज के लिए आम-सहमति बनाने के उद्देश्य से बैठक हुई।
समझा जाता है कि दो बार के स्थगन के बाद जब अपराह्न दो बजे लोकसभा की बैठक पुन: शुरू होगी तो कार्यवाही सुचारू तरीके से चल सकती है।