राजस्थान में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 26-09-2026
Light to moderate rain is expected at many places in Rajasthan.
Light to moderate rain is expected at many places in Rajasthan.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
राजस्थान के कई हिस्सों में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार से हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम केंद्र जयपुर ने शनिवार को यह जानकारी दी।
 
मौसम केंद्र के अनुसार पूर्वी राजस्थान के अधिकतर भागों में आगामी एक-दो दिन मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा लेकिन भरतपुर, जयपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में 27 से 29 सितंबर के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
 
इसी तरह पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी दो-तीन दिन मौसम सूखा रहेगा। हालांकि, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28 और 29 सितंबर को बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
 
इसके अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य के सलूम्बर, धौलपुर और नागौर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। सबसे अधिक तीन मिलीमीटर बारिश सलूम्बर और जायल (नागौर) में दर्ज की गई। अधिकतम तापमान बाड़मेर में (42.6 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया।