आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
दक्षिण पश्चिम मानसून के कमजोर पड़ने के बीच राजस्थान के अनेक इलाकों में बीते चौबीस घंटे में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं पर हवा चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक राजगढ़/सादुलपुर (चूरू) में 55.0 मिलीमीटर बारिश हुई।
इस दौरान राज्य में सबसे ज्यादा तापमान गंगानगर में 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सिरोही में 21 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह तक मानसून संबंधी परिस्थितियों के कमजोर रहने की संभावना है।
इस दौरान अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व केवल छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।