राजस्थान के बीकानेर संभाग में हल्की बारिश

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 26-03-2026
Light rain in Bikaner division of Rajasthan
Light rain in Bikaner division of Rajasthan

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के बीकानेर संभाग में हल्की बारिश हुई है वहीं बृहस्पतिवार को भी कहीं-कहीं बादल छाए रहने व हल्की बारिश होने की संभावना है।
 
मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह तक के बीते चौबीस घंटे के दौरान राज्य के बीकनेर संभाग में तेज हवाओं के साथ बहुत हल्की वर्षा हुई। बाकी हिस्सों में मौसम मुख्यत शुष्क रहा।
 
इस दौरान अधिकतम तापमान बाड़मेर में 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान अंता में 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
मौमस केंद्र के अनुसार आगामी दिनों में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि 26-27 मार्च को सीमावर्ती क्षेत्रों व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं बादल छाए रहने व हल्की बारिश होने का अनुमान है।
 
वहीं एक नया पश्चिमी विक्षोभ 28-30 मार्च को राज्य के कुछ भागों में सक्रिय होगा जिससे तेज आंधी व बारिश आ सकती है।