आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कांग्रेस नेता एम. के. राघवन ने शनिवार को कहा कि जो लोग पार्टी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल को निशाना बना रहे थे, उन्हें ऐसा करने से ‘आत्मसंतुष्टि’ मिल रही थी।
राघवन यहां वेणुगोपाल के आवास पर उनसे मुलाकात के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री पद के लिए वी. डी. सतीशन और रमेश चेन्निथला के साथ वेणुगोपाल के नाम पर विचार किया जा रहा था। इसके बाद वेणुगोपाल को विरोध रैलियों, फ्लेक्स बोर्ड और साइबर अभियान के जरिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
ऐसी खबरें भी थीं कि विधानसभा चुनाव न लड़ने के बावजूद कांग्रेस के अधिकतर विधायकों ने वेणुगोपाल का समर्थन किया था।
तिरुवनंतपुरम पहुंचने पर वेणुगोपाल ने कहा था कि उनके खिलाफ चलाए गए अभियान से वह ‘पूरी तरह टूट चुके’ हैं।
राघवन ने कहा, “उन पर (वेणुगोपाल पर) हमला हुआ है और अब कुछ नहीं किया जा सकता। कुछ लोगों को इससे संतुष्टि मिल सकती है, उन्हें मिलने दें।”
जब उनसे पूछा गया कि इन आलोचनाओं के पीछे कौन था, तो उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया।
क्या यह कांग्रेस के भीतर किसी गुट द्वारा सुनियोजित था, इस सवाल पर राघवन ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
राघवन ने कहा कि पार्टी इन घटनाओं की जांच कराएगी।क्योंकि जो खिलाड़ी (मार्श) पर्थ में खेलते हुए बड़ा हुआ हो उसके लिए यही सबसे आसान तरीका है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘अगर कंबोज की गेंदों पर चार छक्के न लगे होते, तो वह इससे सबक नहीं सीख पाता। हर कोई गलती करता है, लेकिन उनसे कोई क्या सीख लेता है यह महत्वपूर्ण होता है।’’