जम्मू-कश्मीर के शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी मुठभेड़ में ढेर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-07-2026
Lashkar-e-Taiba terrorist killed in encounter in Jammu and Kashmir's Shopian
Lashkar-e-Taiba terrorist killed in encounter in Jammu and Kashmir's Shopian

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों की ओर से चलाए गए एक आतंकवाद विरोधी अभियान में बुधवार को लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के इस जिले के मीमंदर इलाके में तीन जुलाई को तलाश अभियान शुरू किया था।
 
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘तुम सिर्फ कुछ दूर तक भाग सकते हो लेकिन हमारी नजरों से छिप नहीं सकते। राष्ट्रीय राइफस (आरआर) और सीआरपीएफ के साथ एक संयुक्त अभियान में शोपियां के विशेष अभियान समूह ने लश्कर के एक आतंकवादी को ढेर कर दिया।’’
 
पुलिस, सेना की 55 आरआर और 44 आरआर, तथा सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने पिछले पांच दिनों से इस इलाके की घेराबंदी की हुई थी, जिसके दौरान दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही थी।