अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ग्रैमी पुरस्कार जीतने पर दलाई लामा को बधाई दी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-02-2026
Arunachal Pradesh Chief Minister congratulates Dalai Lama on Grammy Award win
Arunachal Pradesh Chief Minister congratulates Dalai Lama on Grammy Award win

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने मंगलवार को तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को ग्रैमी पुरस्कार जीतने पर बधाई दी और इस पुरस्कार को करुणा, शांति व साझा मानवीय मूल्यों का वैश्विक उत्सव बताया।
 
मुख्यमंत्री खांडू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मेडिटेशन्स: द रिफ्लेक्शन्स ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ ऑडियोबुक नैरेशन का ग्रैमी अवॉर्ड प्राप्त करने पर 14वें दलाई लामा को हार्दिक बधाई।”
 
उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं है बल्कि यह मानवता के लिए एक गहरा संदेश देता है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा, “यह वैश्विक मान्यता केवल दलाई लामा के लिए सम्मान नहीं है, बल्कि शाश्वत मूल्यों, करुणा, सार्वभौमिक जिम्मेदारी, शांति, हमारे ग्रह की देखभाल और मानवता की एकता का उत्सव है।”