Kotak Mahindra Bank's net profit rises 22.55 percent to Rs 5,480 crore in the first quarter
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 22.55 प्रतिशत बढ़कर 5,480.46 करोड़ रुपये रहा।
वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का शुद्ध लाभ 4,472.18 करोड़ रुपये था।
एकल आधार पर, जून 2026 को समाप्त तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 4,122.96 करोड़ रुपये रहा, जबकि 2025-26 की समान तिमाही में 3,281.68 करोड़ रुपये था।
बैंक की शुद्ध मुख्य ब्याज आय आलोच्य तिमाही में सालाना आधार पर नौ प्रतिशत बढ़कर 7,928 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 7,259 करोड़ रुपये थी।
हालांकि, जून तिमाही में बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन घटकर 4.53 प्रतिशत हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 4.65 प्रतिशत और पिछली मार्च तिमाही में 4.67 प्रतिशत था।
निवेशकों के समक्ष दी गयी प्रस्तुती के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में बैंक की कुल जमा राशि सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 5.59 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 4.92 लाख करोड़ रुपये थी।
बैंक द्वारा दिया गया कर्ज जून तिमाही में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत बढ़कर 5.28 लाख करोड़ रुपये हो गया जो 2025-26 की समान तिमाही में 4.59 लाख करोड़ रुपये था।