खरगे का प्रधानमंत्री को पत्र, कर्नाटक के लिए 3,705 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता जारी करने का आग्रह

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-10-2026
Kharge writes to PM, urges release of Rs 3,705 crore central assistance for Karnataka
Kharge writes to PM, urges release of Rs 3,705 crore central assistance for Karnataka

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली


 
 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक में सूखे की गंभीर स्थिति का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया है कि राज्य के लिए 3,705.30 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता तत्काल जारी की जाए।
 
खरगे ने प्रधानमंत्री को एक अक्टूबर को लिखे गए पत्र की प्रति शनिवार को ‘एक्स’ पर साझा की और कहा कि वह गृह मंत्री अमित शाह को भी इस तरह का पत्र लिख चुके हैं।
 
उन्होंने पत्र में कहा कि कर्नाटक इस समय भीषण सूखे की चपेट में है और यह पिछले 150 वर्षों में राज्य में आया सबसे भयावह सूखा साबित हो सकता है।
 
उन्होंने कहा कि महज तीन साल के भीतर राज्य को दूसरी बार ऐसे गंभीर सूखे का सामना करना पड़ रहा है।
 
खरगे ने कहा कि इस साल सितंबर तक कर्नाटक में सामान्य से 58 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है और सभी 31 जिले वर्षा की कमी से प्रभावित हैं।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "राज्य के 240 तालुकों में से 217 में कम बारिश दर्ज की गई है, जबकि 101 तालुकों को सूखाग्रस्त घोषित किया जा चुका है और 116 अन्य तालुकों का आकलन किया जा रहा है।"