केरलम : भाजपा छोड़ चुके अभिनेता देवन टीवीके में शामिल होंगे

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 24-08-2026
Keralam: Actor Devan, who quit BJP, to join TVK

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

हाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ने वाले अभिनेता एस देवन ने सोमवार को कहा कि उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) में शामिल होने का फैसला किया है।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे देवन ने हाल में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पद से इस्तीफा देने और पार्टी छोड़ने की घोषणा की थी।
 
देवन ने संवाददाताओं से कहा कि टीवीके के प्रतिनिधियों ने दो दिन पहले उनसे मुलाकात की थी और उन्हें पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया था।
 
उन्होंने कहा, “इसके बाद वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक हुई और मैंने निमंत्रण स्वीकार करने का फैसला किया। दस सितंबर को तमिलनाडु में टीवीके नेताओं के साथ बैठक होगी, जिसके बाद औपचारिक घोषणा की जाएगी।”
 
देवन ने कहा कि उन्हें टीवीके के प्रदेश अध्यक्ष पद की पेशकश की गई है और आगामी बैठकों के दौरान इस संबंध में चर्चा की जाएगी।