केरल : ‘कर्किडका वावु’ के अवसर पर हजारों लोगों ‘बलि तर्पण’ के लिए उमड़े

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 12-08-2026
Kerala: Thousands of people gathered for 'Bali Tarpan' on the occasion of 'Karkidaka Vavu'.
Kerala: Thousands of people gathered for 'Bali Tarpan' on the occasion of 'Karkidaka Vavu'.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 केरल में हजारों लोग ‘कर्किडका वावु’ के अवसर पर अपने पूर्वजों को नमन करने और ‘बलि तर्पण’ अनुष्ठान करने के लिए बुधवार तड़के ही ‘स्नान घाटों’ पर पहुंवे और स्नान के उपरांत मंदिरों में पूजा अर्चना की।
 
अनुष्ठान तिरुवनंतपुरम में तिरुवल्लम परशुरामम मंदिर, कोल्लम में तिरुमुल्लावरम समुद्र तट और राज्य भर में वर्कला, शंखुमुघम, वेली, अरुविक्करा, अरुविप्पुरम, कादिनामकुलम, अलुवा, तिरुनावया में अन्य ‘तर्पण’ स्थलों में किए गए।
 
मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने नेत्तूर स्थित तिरुनेत्तूर महादेव मंदिर में अनुष्ठान किया। यहीं पर उनका पैतृक मकान भी है।
 
मुख्यमंत्री ने सरोवर में स्नान, मंदिर में दर्शन और अनुष्ठान का वीडियो सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया और एक पोस्ट में लिखा, ‘‘कर्किडका वावु के मौके पर तिरुनेत्तूर महादेव मंदिर में ‘पितृ तर्पण’ किया।
 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि ‘बलि तर्पण’ की ‘सदियों पुरानी परंपरा’ इस बात की याद दिलाती है कि समाज तभी मजबूत रहता है जब वह अपनी जड़ों को याद रखता है और अपने पूर्वजों का सम्मान करता है।