केरल के राज्यपाल ने 15वीं विधानसभा भंग की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-05-2026
Kerala Governor dissolves 15th Legislative Assembly
Kerala Governor dissolves 15th Legislative Assembly

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने राज्य की 15वीं विधानसभा को भंग कर दिया है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को जारी राजपत्र अधिसूचना में दी गई।

अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल ने बुधवार को विधानसभा भंग की।
 
अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘भारत के संविधान के अनुच्छेद 174 के खंड (2) के उपखंड (बी) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मैं, राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर केरल का राज्यपाल, आज छह मई 2026 से प्रभावी रूप से केरल की पंद्रहवीं विधानसभा को भंग करता हूं।’’
 
यह कदम नौ अप्रैल को हुए केरल विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित होने के बाद उठाया गया है, जिसमें कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने 140 में से 102 सीटें जीतकर शानदार जीत हासिल की।
 
वहीं, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) को करारी हार का सामना करना पड़ा और वह केवल 35 सीटें ही जीत सका।
 
भाजपा ने भी राज्य में तीन सीटें जीतकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।