Kerala Child Rights Commission takes cognizance of the case of the victim going missing from the hospital
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
केरलम राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले की पीड़िता के तिरुवनंतपुरम स्थित एसएटी अस्पताल से हाल में लापता होने की घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है।
आयोग की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार, सरकार द्वारा संचालित आश्रय गृह में रह रही गर्भवती किशोरी को आश्रय गृह का एक कर्मचारी इलाज के लिए अस्पताल लेकर गया था।
बयान में कहा गया है कि खबरों के अनुसार, बाद में पता चला कि किशोरी वायनाड के एक घर में है जिसके बाद पुलिस का एक दल उसे वापस लाने के लिए वायनाड रवाना हुआ।
आयोग ने इस घटना के संबंध में जिला पुलिस प्रमुख, अस्पताल अधीक्षक, जिला बाल संरक्षण अधिकारी और आश्रय गृह के अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है।