कश्मीर: भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से बिगड़े हालात, मौसम विभाग ने जताया अधिक बारिश का अनुमान

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 31-07-2026
Kashmir: Heavy rains and flash floods worsen the situation
Kashmir: Heavy rains and flash floods worsen the situation

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में शुक्रवार को भारी बारिश से कुछ इलाकों में अचानक बाढ़ आ गई। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में रातभर बारिश हुई जो शुक्रवार सुबह तक जारी रही।
 
बडगाम, बारामूला और बांदीपोरा जैसे इलाकों में काफी बारिश हुई।
 
अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण बारामूला और बांदीपोरा जिलों में अचानक बाढ़ की स्थिति बन गई।
 
उन्होंने बताया कि हालांकि इसमें किसी की जान नहीं गई।
 
अधिकारियों के मुताबिक, बांदीपोरा जिले के सदरकूट बाला इलाके में भारी बारिश से अचानक बाढ़ आ गई जिससे सड़कों और एक सरकारी स्कूल पर असर पड़ा।
 
गनी मोहल्ला, मालपोरा स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय में बारिश का गंदा पानी भर गया जिससे कक्षाओं में बिछाई गई दरियां खराब हो गईं और कक्षाएं स्थगित कर दी गईं।