राष्ट्रपति मुर्मू ने महाराष्ट्र में इमारत गिरने से लोगों की मौत पर दुख जताया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 31-07-2026
President Murmu expressed grief over the loss of lives due to building collapse in Maharashtra.
President Murmu expressed grief over the loss of lives due to building collapse in Maharashtra.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के ठाणे ज़िले में एक इमारत गिरने से लोगों की मौत पर दुख जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
 
महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढहने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई तथा दो से तीन लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। नगर निकाय अधिकारियों ने इस इमारत को ‘‘खतरनाक’’ घोषित किया था और परिसर में मरम्मत का काम चल रहा था।
 
राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘महाराष्ट्र के भिवंडी में एक इमारत गिरने की घटना में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। मैं इस हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’