Assam floods: Actor Kartik Aaryan donates Rs 1 crore to Chief Minister's Relief Fund
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
असम में भीषण बाढ़ के कहर के बीच अभिनेता कार्तिक आर्यन ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये का योगदान दिया है।
असम में 19 जुलाई से आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने बृहस्पतिवार रात ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये के योगदान के लिए अभिनेता कार्तिक आर्यन का आभार। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने राज्य के राहत उपायों में उनके इस सराहनीय कदम और समय पर दिए गए सहयोग की प्रशंसा की है।’’
इस पोस्ट को असम के मुख्यमंत्री शर्मा ने भी दोबारा साझा किया।
उन्होंने कहा, ‘‘कार्तिक आर्यन, आपके इस योगदान से वास्तव में बेहद प्रसन्नता हुई। आपका यह सहयोग असम के लोगों की मदद करने में काफी काम आएगा।’’
असम के गोलाघाट, शिवसागर, विश्वनाथ, चराइदेव, कामरूप (महानगर), जोरहाट, धेमाजी और नौगांव सहित आठ जिलों के 21 राजस्व मंडल और 437 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।