11 Jharkhand districts receive below-average rainfall, with Pakur receiving a 54% deficit.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
झारखंड के 24 में से 11 जिलों में इस साल औसत से कम बारिश हुई। इनमें भी पाकुड़ में स्थिति सबसे खराब है और औसत से 54 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। यह जानकारी शनिवार को एक अधिकारी ने दी।
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बारिश में कमी की वजह ‘अल नीनो और स्थानीय घटनाओं सहित कई कारणों से बारिश का असमान स्थिति’ है।
अल नीनो की पहचान मध्य और पूर्वी प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह के असामान्य रूप से गर्म तापमान से होती है।
आनंद ने कहा कि झारखंड में कुल बारिश की कमी 10 प्रतिशत है, जो सामान्य श्रेणी में आती है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बारिश में 19 प्रतिशत का अंतर सामान्य माना जाता है।
आईएमडी की बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में एक जून से 28 अगस्त के बीच 698 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 778.3 मिमी है।