Jammu: Over 1,200 fraud complaints resolved in the first quarter, Rs 3.52 crore recovered
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
जम्मू के साइबर पुलिस थाने ने 2026 की पहली तिमाही में धोखाधड़ी से संबंधी 11 मामले और 1,200 से अधिक शिकायतों का निपटारा कर जालसाजों द्वारा हड़पी गई करीब 3.52 करोड़ रुपये की रकम बरामद की। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि समन्वित अभियानों के तहत विभिन्न राज्यों से पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया।
उन्होंने बताया कि एक जनवरी से 31 मार्च के बीच कुल 11 मामले और 1,259 शिकायतों का निपटारा किया गया, जिससे जालसाजों द्वारा हड़पी गई 3,51,76,914 रुपये की राशि बरामद की गयी। निपटाए गए प्रकरणों में पांच लंबित मामले भी शामिल हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि इसके अलावा, इसी अवधि में 8.4 लाख रुपये मूल्य के गुम हुए 42 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
उन्होंने कहा, “किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में ‘गोल्डन आवर’ (धोखाधड़ी के बाद एक घंटे की अवधि) के भीतर तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन पर सूचना दें, ताकि रकम के लेनदेन को रोका जा सके। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।”