जयशंकर दो दिनों के लिए रविवार को जायेंगे रूस

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 22-08-2026
Jaishankar will visit Russia on Sunday for two days.
Jaishankar will visit Russia on Sunday for two days.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
विदेश मंत्री एस जयशंकर द्विपक्षीय व्यापार एवं निवेश संबंधों समेत विभिन्न मुद्दों पर रूसी नेताओं के साथ वार्ता के लिए रविवार को दो दिनों के लिए मॉस्को की यात्रा पर जायेंगे।
 
विदेश मंत्री जयशंकर, रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव के साथ मिलकर व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।
 
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, विदेश मंत्री रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मिलेंगे तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।