दिल्ली में सुबह धूप खिली रही

Story by  आवाज़ द वॉयस | Published by  onikamaheshwari | Date 24-09-2025
It was a sunny morning in Delhi
It was a sunny morning in Delhi

 

नयी दिल्ली
 
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिन में आसमान साफ ​​रहेगा और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 65 प्रतिशत था।
 
सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 107 दर्ज होने के साथ ही हवा की गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई।
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।