It is my duty to convey my views to the BJP, it does not mean leaving the party: Amarinder Singh
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा है कि पंजाब के बारे में वह क्या महसूस करते हैं, यह अपनी पार्टी (भाजपा) को बताना उनका कर्तव्य है और इसका मतलब यह नहीं है कि वह पार्टी छोड़ रहे हैं।
सिंह ने यह भी कहा कि वह ‘‘मुश्किल दौर’’ से गुजर रहे हैं, लेकिन उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया।
सिंह ने कहा कि वह 84 वर्ष के हैं लेकिन अभी बूढ़े नहीं हुए हैं। उन्होंने मोरारजी देसाई का उदाहरण दिया जो काफी अधिक उम्र में प्रधानमंत्री बने थे।
उन्होंने पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी की स्मृति में लिखी गई पुस्तक ‘बिशन विद लव’ के विमोचन के अवसर पर शुक्रवार को कहा, ‘‘मैं 84 वर्ष का हूं, लेकिन मोरारजी देसाई भी 92 वर्ष के थे...’’
इस कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला भी मौजूद थे। अब्दुल्ला ने कहा कि वह चाहते हैं कि अमरिंदर सिंह एक बार फिर मुख्यमंत्री बनें और उन्होंने उनके मुख्यमंत्री बनने की कामना की।