आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
ईरान के अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड की करीबी एक अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी ने मंगलवार तड़के बताया कि देश के दो ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हवाई हमले किए गए हैं।
समाचार एजेंसी ‘फ़ार्स’ की खबर में दावा किया गया है कि एक हमले में इस्फ़हान में प्राकृतिक गैस के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया, जबकि दूसरे हमले में खुर्रमशहर बिजली संयंत्र के लिए बनी गैस पाइपलाइन को निशाना बनाया गया।
‘फ़ार्स’ की यह रिपोर्ट ऐसे वक्त आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले नहीं करने के लिए दी गई समय सीमा बढ़ा दी गई है।
सोमवार को इस क्षेत्र में हुए हमलों की जिम्मेदारी न तो इजराइल ने ली है और न ही अमेरिका ने, हालांकि दोनों देश अपने हमलों को हमेशा स्वीकार नहीं करते हैं। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया कि क्या इन स्थलों को विशेष रूप से निशाना बनाया गया या क्षेत्र में अन्य स्थलों पर हुए हमलों में इन्हें नुकसान पहुंचा है।