Inmate shoots jail guard while trying to escape from Raisen jail in Madhya Pradesh, condition critical
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
मध्यप्रदेश के रायसेन में जिला जेल से फरार होने के प्रयास में एक कैदी ने बुधवार सबह जेल प्रहरी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि जेल में रक्षाबंधन के सिलसिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह घटना घटी, जिसके बाद जेल प्रहरी का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया।
अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) प्रतिभा शर्मा ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान हत्या के प्रयास के आरोपी कैदी निलेश ठाकुर फलों की एक टोकरी लेकर जेल के मुख्य द्वार पर पहुंचा और उसे खुलवाने के लिए वहां तैनात प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर पर दवाब बनाया।