रांची
कोलकाता से पटना होते हुए लखनऊ जा रही इंडिगो की एक उड़ान को शुक्रवार दोपहर टायर में तकनीकी खराबी के कारण एहतियातन रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उतारा गया।
हवाई अड्डा निदेशक आर. आर. मौर्य ने बताया कि विमान को पूरी सुरक्षा के मद्देनज़र रांची में लैंड कराया गया। उन्होंने कहा, "यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसी कारण यह कदम उठाया गया।"
हवाई अड्डे के एक अधिकारी के अनुसार, पटना जाने वाले यात्रियों को सड़क मार्ग से रवाना किया गया, जबकि लखनऊ के लिए जा रहे यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों के ज़रिए उनके गंतव्य तक भेजा गया।घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं और स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण रखा गया।