ऑपरेशनल तैनाती के तहत मिस्र के सफागा बंदरगाह पहुंचा भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट INS त्रिकंड

Story by  आवाज़ द वॉयस | Published by  [email protected] | Date 09-10-2025
Indian Navy stealth frigate INS Trikand arrives at Safaga Port, Egypt as part of operational deployment
Indian Navy stealth frigate INS Trikand arrives at Safaga Port, Egypt as part of operational deployment

 

सफागा (मिस्र)
भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंड (INS Trikand) 6 से 8 अक्टूबर 2025 के बीच अपनी ऑपरेशनल तैनाती के तहत मिस्र के सफागा बंदरगाह पर पहुँचा।

बंदरगाह प्रवास के दौरान, मिस्र में भारत के राजदूत एस. के. रेड्डी ने जहाज़ के कर्मियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया।

काहिरा स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी:“INS Trikand ने 06-08 अक्टूबर 2025 के बीच ऑपरेशनल तैनाती के तहत मिस्र के सफागा का दौरा किया। इस दौरान राजदूत @AmbSKReddy ने जहाज़ के कर्मियों से बातचीत की। मिस्र की नौसेना के साथ सौहार्दपूर्ण मुलाकात ने भारत-मिस्र समुद्री सहयोग को और मजबूत किया। यह दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग में लगातार बढ़ते संपर्कों का एक और उदाहरण है।”
 

भारतीय नौसेना ने भी एक्स (X) पर जानकारी साझा करते हुए कहा:“भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट #INSTrikand अपनी वर्तमान ऑपरेशनल तैनाती के दौरान 06 अक्टूबर 2025 को मिस्र के सफागा बंदरगाह पहुँचा। यह दौरा भारत और मिस्र के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। INS Trikand के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन सचिन कुलकर्णी ने रेड सी नेवल बेस के कमांडर, रियर एडमिरल रामी इस्माइल से शिष्टाचार भेंट की। बातचीत में दोनों देशों के समुद्री हितों और सहयोग पर चर्चा हुई।”

भारत और मिस्र के बीच रक्षा संबंध सदैव सौहार्दपूर्ण रहे हैं।

विदेश मंत्रालय (MEA)के अनुसार, मिस्र भारत के वायु और नौसेना बलों के लिए यूरोपीय क्षेत्र और अटलांटिक में मरम्मत, अभ्यास या लौटते समय एक महत्वपूर्ण ट्रांजिट हब बना हुआ है।पिछले कुछ वर्षों में कई भारतीय वायुसेना के विमान और नौसेना के जहाज़ मिस्र के माध्यम से यात्रा कर चुके हैं।

यह दौरा भारत और मिस्र के बीच सामरिक साझेदारी और समुद्री सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।