Indian men's team enters pre-quarterfinals of World Junior Squash Team Championship
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारतीय पुरुष टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए ब्राजील और नीदरलैंड को हराकर कनाडा के ओंटारियो में चल रहे विश्व जूनियर स्क्वाश टीम चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय पुरुष टीम ने नीदरलैंड और ब्राजील को बड़ी आसानी से समान 3-0 के अंतर से हराकर ग्रुप पांच में शीर्ष स्थान हासिल करके राउंड ऑफ 16 में प्रवेश किया।
भारतीय महिला टीम ने भी शानदार शुरुआत की। पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय टीम ने चीनी ताइपे को 3-0 से हराया। उसका ग्रुप चार में अगला मुकाबला मलेशिया से होगा।
विश्व जूनियर चैंपियन बनकर इतिहास रचने वाली अनाहत सिंह को महिला वर्ग के पहले दौर में विश्राम दिया गया था।