Delhi recorded a minimum temperature of 28.6 degrees Celsius.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
दिल्ली में सोमवार सुबह गर्मी रही और इस दौरान न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी के अनुसार, पालम मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 27.8 डिग्री सेल्सियस, रिज में 24.8 डिग्री सेल्सियस और आया नगर में 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएमडी ने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान सफदरजंग, पालम और आया नगर में बारिश दर्ज नहीं की गई, जबकि लोधी रोड और रिज में नाममात्र बारिश हुई।
मौसम विभाग ने दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार दूसरे दिन 101 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है।