आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से बाकू में शुक्रवार को मुलाकात की और दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
जयशंकर दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार को अजरबैजान पहुंचे।
जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज सुबह बाकू में अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से मिलकर खुशी हुई। उन्हें राष्ट्रपति (द्रौपदी मुर्मू) और प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमने दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। मैं इस साझा प्रयास को लेकर उनके सकारात्मक रुख की सराहना करता हूं।’’
जयशंकर का अजरबैजान के अपने समकक्ष जेयहुन बैरामोव के साथ भी वार्ता करने का कार्यक्रम है।