increasing public relations, strengthening the organization: Manipur Chief Minister
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने कहा कि दिल्ली में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बैठक में जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी के जमीनी संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
मणिपुर में 60 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव अगले वर्ष की शुरुआत में होने की संभावना है।
मुख्यमंत्री ने रविवार देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नयी दिल्ली में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात रही। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी. एल. संतोष और पार्टी के अन्य वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता उपस्थित थे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘बैठक में पार्टी के जमीनी संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही, लोगों और राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित एक मजबूत संगठन के निर्माण की हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता दोहराई गई।’’
मुख्यमंत्री सिंह ने शुक्रवार को थौबल जिले के लिलोंग विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मंडल स्तरीय राजनीतिक कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस सम्मेलन में विधायक, पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।