गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से स्थानीय निवासियों में उत्साह, विकास की उम्मीदें जगीं

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 29-04-2026
Inauguration of Ganga Expressway sparks enthusiasm
Inauguration of Ganga Expressway sparks enthusiasm

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बुधवार को गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन किए जाने के बाद स्थानीय निवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है जिनका मानना है कि इस परियोजना से यात्रा समय घट जाएगा और उत्तर प्रदेश में आर्थिक एवं औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।
 
कार्यक्रम स्थल पर मौजूद स्थानीय निवासी पंकज शुक्ला ने कहा कि एक्सप्रेसवे-सह-औद्योगिक कॉरिडोर के रूप में स्थापित यह परियोजना न केवल यात्रा समय घटाएगी, बल्कि राज्य के आर्थिक विकास को भी नयी गति देगी।
 
एक अन्य निवासी संजय सिंह ने कहा कि हरदोई और मेरठ के बीच की दूरी अब कुछ ही घंटों में तय की जा सकेगी।
 
उन्होंने इसे आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण साधन बताते हुए कहा, ‘‘हरदोई से दिल्ली तक यात्रा अब बहुत आसान और सुरक्षित हो जाएगी।’’
 
एक इंटर कॉलेज की प्राचार्य अनुराधा मिश्रा ने कहा कि ‘छोटी काशी‘ कहे जाने वाले हरदोई के मल्लावां से इस छह लेन एक्सप्रेसवे का उद्घाटन होना इस क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।