बंगाल में अब तक के मतदान के आंकड़ों से मुझे पूरा यकीन है कि भाजपा को भारी जीत मिलने वाली है: मोदी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-04-2026
 I am confident that the BJP is going to win by a huge margin,
I am confident that the BJP is going to win by a huge margin," Modi said.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए वहां की जनता को बधाई दी और अब तक के मतदान आंकड़ों को "परिवर्तन के लिए भारी जनादेश" का संकेत बताया।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने नदिया जिले के कृष्णानगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि विधानसभा चुनावों के दौरान हिंसा पिछले 50 वर्षों में न्यूनतम रही है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ बंगाल में पिछले 50 वर्षों के चुनावी इतिहास में हिंसा न्यूनतम रही है। अब तक मुझे जो जानकारी मिली है, उससे मुझे पूरा विश्वास है कि यह जनादेश बदलाव के लिए होगा।’’
 
उन्होंने दावा किया कि जब भी भारी संख्या में लोग मतदान करने निकले, भाजपा को निर्णायक जीत मिली है।
 
बंगाल में दोपहर एक बजे तक औसतन 62.18 प्रतिशत मतदान हुआ है।
 
राज्य की 152 विधानसभा सीटों पर मतदान के शुरुआती कुछ घंटों के दौरान कुछ इलाकों से छिटपुट हिंसा की खबरें मिलीं।
 
‘झालमुड़ी' विवाद को लेकर सत्ताधारी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने झालमुड़ी का आनंद लिया, लेकिन मिर्ची तृणमूल को लगी।
 
मोदी ने कहा, "मैंने बंगाल में झालमुड़ी खाई, लेकिन लगता है कि मिर्ची तृणमूल को लगी।’’