Howrah Ward Delimitation Amendment Bill passed in West Bengal Assembly Show alternatives
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को हावड़ा नगर निगम में वार्ड की संख्या 50 से बढ़ाकर 68 करने के प्रस्ताव वाला विधेयक पारित किया और विधानसभा द्वारा सात फरवरी को पारित संशोधन विधेयक को वापस ले लिया।
राज्य की शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि यह फैसला आबादी में अंतर की वजह से लिया गया है और इससे निवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिल सकेंगी।
पॉल ने कहा, ‘‘वार्ड की संख्या बढ़ाने का फैसला आबादी में अंतर की वजह से लिया गया है। वार्ड के पुनर्गठन के बाद नागरिकों को नागरिक सुविधाएं और बेहतर ढंग से मिल पाएंगी।’’
उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार ने चुनाव हारने के डर से जानबूझकर निकाय चुनाव में देरी की।
मंत्री ने कहा, ‘‘तृणमूल ने इतने लंबे समय तक नगर निकाय चुनाव नहीं होने दिए क्योंकि उसे हार का डर था।’’
पॉल ने आरोप लगाया, ‘‘हावड़ा को नगर निकाय के लिए आवंटित 200 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता नहीं मिली।’’
मंत्री ने कहा कि यह संशोधन हावड़ा नगर निगम अधिनियम, 2026 के तहत लाया गया है।