एचएमपीएल को तमिलनाडु में एनएचएआई से 193.85 करोड़ रुपये का ठेका मिला

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-08-2026
HMPL bags Rs 193.85 crore contract from NHAI in Tamil Nadu
HMPL bags Rs 193.85 crore contract from NHAI in Tamil Nadu

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
अवसंरचना एवं ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (एचएमपीएल) को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से 193.85 करोड़ रुपये से अधिक का ठेका मिला है।
 
कंपनी ने यह परियोजना ‘ई-निविदा’ प्रक्रिया के जरिये हासिल की है।
 
एचएमपीएल ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘उसे तमिलनाडु में राष्ट्रीय राजमार्ग-45 में 52.82 किलोमीटर पर स्थित परनूर टोल प्लाजा के लिए उपभोक्ता शुल्क एजेंसी के तौर पर नियुक्ति का ‘लेटर ऑफ अवॉर्ड’ (एलओए) मिला है।’’
 
यह परियोजना 193.85 करोड़ रुपये से अधिक की है और इसकी अवधि 12 महीने है।
 
ठेके में टोल प्लाजा से सटे भवन के बुनियादी ढांचे के रखरखाव का काम भी शामिल है।
 
एचएमपीएल नवीकरणीय ऊर्जा के साथ-साथ इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) के आधार पर सड़क बनाती है।