हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन तीन महीने में कर लिया जाएगा : प्रदेश अध्यक्ष

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-12-2025
Himachal Pradesh Congress Committee will be reconstituted in three months: State President
Himachal Pradesh Congress Committee will be reconstituted in three months: State President

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का तीन महीने के भीतर पुनर्गठन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने शनिवार को यह घोषणा की।
 
उन्होंने कहा कि सबसे पहले ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी, उसके बाद जिला अध्यक्षों की और फिर राज्य कार्यसमिति की नियुक्ति की जाएगी।
 
कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘सभी पद चुनौतियों के साथ आते हैं। पिछले एक साल से राज्य में कांग्रेस का कोई संगठन नहीं है। मुझे सभी को एकजुट करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, क्योंकि मेरे सभी के साथ अच्छे संबंध हैं।’’
 
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद एक साल से रिक्त था और कुमार को 22 नवंबर को इस पद पर नामित किया गया और उन्होंने 30 नवंबर को कार्यभार संभाला था।
 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छह नवंबर, 2024 को हिमाचल प्रदेश की प्रदेश कांग्रेस कमेटी, ज़िला और ब्लॉक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया था हालांकि प्रतिभा सिंह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर बनी रहीं।