जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन बढ़ाने के लिए वाल्मीकिनगर, कैमूर में हेलीपोर्ट विकसित होंगे:मुख्यमंत्री

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-05-2026
Heliports to be developed in Valmikinagar and Kaimur to boost tourism in tribal areas: Chief Minister
Heliports to be developed in Valmikinagar and Kaimur to boost tourism in tribal areas: Chief Minister

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य सरकार जनजातीय आबादी वाले क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाल्मीकिनगर और कैमूर में हेलीपोर्ट विकसित करेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देने और जनजातीय समुदाय को वैकल्पिक आजीविका उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ‘जनजातीय क्षेत्रों में होम-स्टे विकास’ योजना शुरू करेगी।
 
चौधरी ने यहां ‘जनजातीय गौरव उत्सव 2026’ के तहत ‘बिरसा लिव्स इन न्यू भारत योजना’ के छात्रवृत्ति लाभार्थियों से संवाद के दौरान यह घोषणा की।
 
इस वर्ष भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। बिरसा मुंडा (1875-1900) जनजातीय नेता और स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ मुंडा विद्रोह का नेतृत्व किया था। जनजातीय अधिकारों और स्वशासन के लिए उनका संघर्ष उन्हें आदिवासी समुदायों के लिए प्रतिरोध और सशक्तीकरण का प्रतीक बनाता है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने क्षेत्र में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वाल्मीकिनगर और कैमूर में हेलीपोर्ट विकसित करने का निर्णय लिया है। जनजातीय समुदायों के बीच होम-स्टे सुविधाएं शुरू की जाएंगी, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को जनजातीय संस्कृति को बेहतर तरीके से समझने का अवसर मिलेगा। जनजातीय समुदाय के उत्थान और समृद्धि के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।’’
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भगवान बिरसा मुंडा को स्मरण करते हुए अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।लंपिक में हिस्सा लिया।