आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यूरिया सहित अन्य उर्वरकों के संभावित संकट को लेकर आगाह करते हुए बुधवार को सरकार से मांग की कि वह इनकी आपूर्ति सुनिश्चित करे।
गहलोत ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों को इस मुद्दे पर किसानों को जागरुक करना चाहिए।
कांग्रेस नेता ने एक बयान में कहा कि आने वाले समय में सबसे बड़ा संकट यूरिया, डीएपी और अन्य उर्वरकों का होगा और भारत अधिकांश उर्वरकों का आयात करता है, जो अभी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
गहलोत के अनुसार, ‘‘जब उर्वरकों की आपूर्ति सामान्य होती थी, तब भी किसान लाइनों में लगने के लिए मजबूर होते थे। अब इस कमी से तो स्थिति भयावह होगी। यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित करे।’’
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों को अभी से इस विषय पर किसानों को जागरूक करना चाहिए तथा ऐसी फसलों के उत्पादन के लिए किसानों को प्रोत्साहित करना चाहिए, जिनमें कम से कम उर्वरकों की आवश्यकता हो।
गहलोत के अनुसार, ‘‘संकट की इस घड़ी में सरकार जनता को भ्रम में रखने के बजाय जितनी अधिक पारदर्शिता से काम करेगी, सभी को इस संकट से निपटने में उतनी ही अधिक आसानी होगी।’’ रखा जाए।