Goa receives 61.38 lakh tourists in seven months, international private flight bookings surge
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
गोवा में इस साल के पहले सात महीनों में 61.38 लाख पर्यटक पहुंचे। राज्य के पर्यटन विभाग ने शनिवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय निजी उड़ानों की बुकिंग बढ़ने से सर्दियों में पर्यटकों की संख्या में अच्छी वृद्धि की उम्मीद है।
विभाग ने कहा कि आमतौर पर मानसून में पर्यटन गतिविधियां कम रहने के बावजूद पर्यटकों की संख्या में यह मजबूत बढ़ोतरी यात्रा संबंधी बदलती पसंद को दर्शाती है। अब पर्यटक केवल समुद्र तटों तक सीमित पर्यटन के बजाय संस्कृति, स्वास्थ्य और खान-पान से जुड़े अनुभवों को भी पसंद कर रहे हैं।
पर्यटन विभाग की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, गोवा में पर्यटकों के आगमन में कुल मिलाकर वृद्धि दर्ज की गई है। जनवरी से जुलाई 2026 के बीच राज्य में 61.38 लाख पर्यटक पहुंचे।
राज्य के पर्यटन मंत्री रोहन खौंटे ने कहा, ‘‘पहले सात महीनों में पर्यटकों के आगमन में हुई कुल वृद्धि से पता चलता है कि वैश्विक पर्यटन बाजार में अनिश्चितता के बावजूद गोवा की मांग बनी हुई है।’’