भारत में ईंधन की कीमतों में वृद्धि वैश्विक औसत की तुलना में मामूली: तमिलनाडु भाजपा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 16-05-2026
Fuel price hike in India marginal compared to global average: Tamil Nadu BJP
Fuel price hike in India marginal compared to global average: Tamil Nadu BJP

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

भारत में ईंधन की कीमतों में वृद्धि वैश्विक औसत की तुलना में मामूली: तमिलनाडु भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई ने शनिवार को दावा किया कि भारत ने ईंधन की कीमतों को नियंत्रण में रखा है, हालांकि उसने प्रति लीटर तीन रुपये की मामूली वृद्धि की है। भाजपा ने कहा कि वैश्विक स्तर पर पेट्रोल की औसत कीमत आज 145 रुपये प्रति लीटर है।
 
देश में पिछले चार वर्षों से एक ही कीमत पर बिकने वाले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बृहस्पतिवार सुबह से तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई।
 
अमेरिका-ईरान युद्ध से वैश्विक तेल आपूर्ति में भारी व्यवधान उत्पन्न हुआ। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने कहा कि यह उल्लेखनीय है कि भारत अपनी कच्चे तेल की आवश्यकता का 85 प्रतिशत आयात करता है।
 
उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य के "बंद" होने और बढ़ते संघर्ष और जवाबी कार्रवाई के तहत की गई नाकाबंदी के बाद, तेल टैंकरों का आवागमन 90-95 प्रतिशत तक कम हो गया (129-140 जहाजों से घटकर सात से भी कम हो गया)।
 
सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, इराक और ईरान सहित खाड़ी देशों से तेल का निर्यात काफी हद तक रुक गया है।
 
संघर्ष के प्रभाव के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि ईरान पर अमेरिकी-इजराइली हमलों के परिणामस्वरूप तेल क्षेत्रों, रिफाइनरियों और पाइपलाइनों को भारी नुकसान हुआ, जिससे अप्रैल और मई में प्रतिदिन के तेल उत्पादन में 10 मिलियन बैरल की कमी आ गई।