पूर्व ईडी अधिकारी निरंजन सिंह अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-09-2026
Former ED officer Niranjan Singh joins Akali Dal heir Punjab De
Former ED officer Niranjan Singh joins Akali Dal heir Punjab De

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पूर्व उप निदेशक निरंजन सिंह बुधवार को पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल हो गए।
 
पूर्व पुलिस उपाधीक्षक बलविंदर सिंह सेखों भी विधायक मनप्रीत सिंह अयाली और जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।
 
पूर्व ईडी अधिकारी का पार्टी में स्वागत करते हुए अयाली ने कहा कि निरंजन सिंह के शामिल होने से अकाली दल वारिस पंजाब दे को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि निरंजन सिंह ने हमेशा मादक पदार्थों के खतरे के खिलाफ लड़ाई लड़ी।
 
पार्टी में शामिल होने के बाद सिंह ने पंजाब में मादक पदार्थों की समस्या तथा भ्रष्टाचार का जिक्र किया और "बिगड़ती" स्थिति को लेकर चिंता जताई।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या वह राज्य विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, सिंह ने कहा कि उन्होंने अभी इस बारे में विचार नहीं किया है।
 
सिंह ने मंगलवार को जालंधर स्थित अपने आवास पर अयाली और तरसेम सिंह से मिलने के बाद पार्टी में शामिल होने का फैसला किया।