पटौदी पैलेस में करीना कपूर का रॉयल बर्थडे, सैफ और बच्चों संग जमा रंग

Story by  मलिक असगर हाशमी | Published by  [email protected] | Date 23-09-2026
Kareena Kapoor's royal birthday at Pataudi Palace: A lively celebration with Saif and the children.
Kareena Kapoor's royal birthday at Pataudi Palace: A lively celebration with Saif and the children.

 

प्रेमचंद/ गुरूग्राम ( हरियाणा)

दिल्ली की आपाधापी से दूर हरियाणा के गुरुग्राम जिले में स्थित पटौदी पैलेस में इन दिनों अलग ही चहल-पहल देखने को मिली. बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर खान अपने दोनों बेटों तैमूर और जहांगीर के साथ यहां सुकून के पल बिताने पहुंचे. करीना कपूर के 46वें जन्मदिन के मौके पर पूरे पैलेस को बेहद सादगी और खूबसूरती से सजाया गया था. इस खास जश्न में परिवार के सदस्यों के साथ करीब 20 बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए.   
ff
पटौदी पैलेस का शांत माहौल हमेशा से करीना का पसंदीदा रहा है. काम की व्यस्तता से ब्रेक लेकर वह अक्सर छुट्टियों में परिवार संग यहां आती हैं. इस बार भी जन्मदिन मनाने की तैयारी पहले से शुरू हो चुकी थी. सैफ अली खान 16 सितंबर को ही पटौदी पहुंच गए थे. वहां उन्होंने पैलेस परिसर में एक व्यावसायिक विज्ञापन की शूटिंग पूरी की.
करीना अपने दोनों बच्चों तैमूर और जेह के साथ 18 सितंबर को पैलेस पहुंचीं. इसके बाद उनकी बहन करिश्मा कपूर और करीबी दोस्त अमृता अरोड़ा भी जश्न का हिस्सा बनने गुरुग्राम पहुंचे. पैलेस के मुख्य द्वार से लेकर पीछे बने स्विमिंग पूल तक बेहतरीन लाइटों का इंतजाम किया गया था. बच्चों के खेलने के लिए खुले मैदान में खास टेंट लगाए गए थे.   
ff

इस प्रवास के दौरान सैफ अली खान ने मेहमानों के साथ पैलेस के मैदान में क्रिकेट मैच खेला और स्विमिंग पूल का लुत्फ उठाया. वहीं छोटे बच्चे तैमूर और जहांगीर ने पैलेस के बाहर गांव के आम बच्चों के साथ मिलकर खूब मस्ती की. जहांगीर को स्थानीय बच्चों के साथ खेलते देख आसपास के लोग भी काफी खुश नजर आए.   

करीना कपूर का वास्तविक जन्मदिन 21 सितंबर को होता है, लेकिन पैलेस में 20 सितंबर की रात को ही केक काटकर मुख्य समारोह शुरू कर दिया गया था. सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में सैफ अली खान हल्के क्रीम रंग के पारंपरिक कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे हैं, जबकि करीना सफेद सूट, लंबी माला और कंगन पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं. पैलेस के बरामदे में दोनों की आत्मीय तस्वीरें प्रशंसकों को खूब पसंद आ रही हैं.   
ff

हाल ही में 18 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म 'दायरा' को लेकर भी करीना चर्चा में हैं. मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस थ्रिलर फिल्म में उन्होंने साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ काम किया है.

एक हालिया बातचीत में करीना ने माना कि मां बनने के बाद उनके अभिनय में अधिक परिपक्वता आई है. 2012 में सैफ से शादी के बाद दोनों अपने पारिवारिक जीवन और पेशेवर काम के बीच बेहतरीन तालमेल बनाकर रख रहे हैं. पटौदी पैलेस का यह हफ्ता उनके लिए काम की भागदौड़ से दूर एक यादगार पारिवारिक समय साबित हुआ.