Election commissioners raised questions, but EC's decision on SIR was unanimous: Adhikari
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने मतदाता सूची के शुद्धीकरण के दौरान विभिन्न राज्यों में नाम हटाए जाने सहित कई मुद्दे उठाए थे, लेकिन देशव्यापी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े सभी फैसले निर्वाचन आयोग द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए थे। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों की यह टिप्पणी उस मीडिया रिपोर्ट के बाद आई है जिसमें दावा किया गया था कि दोनों चुनाव आयुक्तों ने एसआईआर की कवायद के दौरान 10 महीनों में 14 बार निर्वाचन आयोग के समक्ष आपत्ति जताई थी।
प्रश्नों का उत्तर देते हुए अधिकारियों ने कहा कि दोनों आयुक्तों ने मतदाता सूची के शुद्धीकरण और मतदाता डेटाबेस के रख-रखाव के दौरान विभिन्न राज्यों में नाम हटाने से संबंधित निर्णयों पर अपनी बात रखी थी।
निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के सूत्रों ने स्पष्ट किया कि एसआईआर सहित आयोग के सभी फैसले सर्वसम्मति से और दोनों चुनाव आयुक्तों तथा मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) की पूर्ण स्वीकृति के साथ लिए गए थे।