Fatehpur in Rajasthan recorded a minimum temperature of 4.3 degrees Celsius.
आवाज द वॉयस/ नई दिल्ली
राजस्थान में सर्दी का मौसम जारी है जहां सीकर जिले के फतेहपुर में बृहस्पतिवार तड़के न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार नागौर में बीती रात न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री, बीकानेर के लूणकरणसर में 4.9 डिग्री, सिरोही में 5.4 डिग्री और दौसा में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राज्य के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य की राजधानी जयपुर में यह 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों के जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर व आसपास के क्षेत्रों में सुबह घना कोहरा रहा तथा वर्तमान में अधिकांश भागों में तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किए जा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में अभी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 18-22 दिसंबर तक बादल छाए रह सकते हैं व न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।