फारूक ने ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमलों की कड़ी निंदा की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 05-03-2026
Farooq strongly condemned the US-Israeli attacks on Iran.
Farooq strongly condemned the US-Israeli attacks on Iran.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमलों की बृहस्पतिवार को कड़ी निंदा की और कहा कि किसी भी देश को दूसरे राष्ट्र पर अपना नियंत्रण थोपने का अधिकार नहीं है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष ने यह भी कहा कि ईरान और इजराइल के बीच जारी संघर्ष पर अपना रुख स्पष्ट करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है।
 
उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘ईरान एक स्वतंत्र देश है। अमेरिका ने उस पर हमला किया; यह गलत है। किसी भी अन्य देश पर आक्रमण करना गलत है। किसी भी देश को दूसरे राष्ट्र पर अपना नियंत्रण थोपने का अधिकार नहीं है। उन्होंने वेनेजुएला के साथ भी ऐसा ही किया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।’’
 
उन्होंने इस घटना के गंभीर परिणामों की चेतावनी देते हुए कहा कि युद्ध का प्रभाव आने वाले दिनों में पूरी दुनिया में महसूस किया जा सकता है । उन्होंने आगाह किया कि स्थिति एक बड़े वैश्विक संघर्ष में तब्दील हो सकती है, संभवतः तीसरे विश्व युद्ध में भी।
 
उन्होंने कहा, ‘‘कुछ बड़ा होने की आशंका है और आखिर में तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत भी हो सकती है। हमें इसके बारे में पता नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि स्थिति को जिम्मेदारी से संभाला जाना चाहिए।